सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती का नाम पूछा और गोली मार दी, नकाबपोश बदमाश वारदात के बाद फरार

दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती का नाम पूछा और गोली मार दी, नकाबपोश बदमाश वारदात के बाद फरार

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
86 दिन पहले 303 मिनट पढ़ें
दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती का नाम पूछा और गोली मार दी, नकाबपोश बदमाश वारदात के बाद फरार

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। जोंगरा गांव में दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती को सरेआम गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मृतका की पहचान पूर्णिमा चौहान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह हर्बल लाइफ उत्पादों का व्यवसाय करती थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो युवक बाइक से पहुंचे और बिना किसी बहस के पूर्णिमा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह गिर पड़ीं। वारदात के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सक्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस व्यक्तिगत रंजिश, व्यवसायिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट9