देशभक्ति नारों से गूंजा गुल्लू, विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
देशभक्ति नारों से गूंजा गुल्लू, विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

आरंग। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुल्लू के छात्र-छात्राओं ने देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए गांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय परिवार एवं शाला प्रबंधन विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा से पूरे गांव का वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ग्राम पंचायत गुल्लू के सरपंच टिकेश भुवनेश्वर साहू, शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव एवं प्राचार्या नम्रता तिवारी ने छत्तीसगढ़ महतारी एवं भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति नारों के साथ यात्रा शुरू की। यात्रा विद्यालय परिसर से निकलकर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुल्लू माता प्रवेश द्वार स्थित बस स्टैंड पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं के देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत नारों से पूरा गांव गूंज उठा। ग्रामीणों और पालकों ने भी यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बस स्टैंड पर राजकीय गीत के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। वरिष्ठ व्याख्याता माणिक लाल मिश्रा ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर पंचगण अरविन्द टंडन, जगदीश धीवर, नेमीचंद पटेल, हेमराज टंडन, धनेश्वरी धीवर, पुष्पा यादव, शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्य भोलाराम निर्मलकर, परमेश्वर धीवर, शीतल बंजारे, ललिता बंजारे, भुवनेश्वर साहू सहित व्याख्यातागण खेमलाल ठाकुर, श्रद्धाकिरण नेताम, सुमन धुरंधर, प्रकाश चंद्र साहू, प्रमिला मेश्राम, श्वेता मिश्रा, द्वारिका प्रसाद दीवान, रजनी बाला भारती, हेमलता नायक, खोमन प्रसाद निषाद, खुलेश नंद देवांगन, लोकेश तुरकाने, डॉली चंद्राकर, दुलेश्वरी सोनबेर, चुन्नू यादव सहित ग्रामवासी, पालक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



