सभी ख़बरें
राजनीति📍 धमतरी

धमतरी संत समाज के स्तंभ संत बाबा चोइथराम जी के निधन पर रंजना साहू ने व्यक्त किये गहरा शोक

धमतरी संत समाज के स्तंभ संत बाबा चोइथराम जी के निधन पर रंजना साहू ने व्यक्त किये गहरा शोक

R
RSSaini
वरिष्ठ संवाददाता
106 दिन पहले 353 मिनट पढ़ें
धमतरी संत समाज के स्तंभ संत बाबा चोइथराम जी के निधन पर रंजना साहू ने व्यक्त किये गहरा शोक

धमतरी- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने धमतरी संत समाज के पूज्य संत बाबा चोइथराम जी के देवलोक गमन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्रीमती साहू ने कहा कि संत बाबा चोइथराम जी केवल सिंधी समाज ही नहीं, बल्कि सर्व समाज के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा एवं सेवा के प्रतीक थे, उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन श्री गुरुग्रंथ साहिब जी, भगवान श्री झूलेलाल जी की सेवा, सत्संग और मानव कल्याण के कार्यों में समर्पित कर दिया। उनका जीवन सादगी, समर्पण, समरसता और सेवा भाव की अनुपम मिसाल था। रंजना साहू ने बताया कि बाबा जी ने दशकों तक समाज को धर्म, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी, उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से हजारों लोगों का जीवन सकारात्मक दिशा में अग्रसर हुआ। धमतरी सहित पूरे क्षेत्र में उनकी आध्यात्मिक छवि और सेवाभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार, अनुयायियों एवं समस्त धमतरी वासियों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट3
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट3
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12