सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 धमतरी

धमतरी IAS/SAS अधिकारियों का तबादला

जयंत नाहटा नए CEO, अरुण वर्मा होंगे नगर निगम आयुक्त

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
75 दिन पहले 363 मिनट पढ़ें
 धमतरी IAS/SAS अधिकारियों का तबादला

धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) एवं राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसमें धमतरी जिले में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। आदेश के अनुसार, गजेन्द्र सिंह ठाकुर का तबादला करते हुए उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उनकी जगह जयंत नाहटा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी नियुक्त किया गया है।इसी तरह अरुण वर्मा को नगर पालिक निगम धमतरी का नया आयुक्त बनाया गया है। वहीं प्रिया गोयल का तबादला कर उन्हें नया रायपुर स्थित भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ किया गया है। राज्य शासन द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में गति और बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों के नए पदस्थापना स्थल पर जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं विभागों के कई IAS और राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इससे विभिन्न जिलों के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव देखने को मिलेगा।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11