सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 धमतरी

नई दिल्ली से आए आईएएस अधिकारियों ने जाना धमतरी का विकास मॉडल

कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधारोपण

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
75 दिन पहले 253 मिनट पढ़ें
नई दिल्ली से आए आईएएस अधिकारियों ने जाना धमतरी का विकास मॉडल

भारत सरकार के सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंध संस्थान, नई दिल्ली के 9 आईएएस अधिकारियों का दल प्रशिक्षण एवं अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रवास पर धमतरी जिले पहुंचा है। प्रवास के दौरान अधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद अधिकारियों ने कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को जिले की भौगोलिक एवं सामाजिक-आर्थिक स्थिति, कृषि व्यवस्था, शासन की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे नवाचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन से भी अवगत कराया। अध्ययन भ्रमण दल में श्रीमती मीनाक्षी भारद्वाज, अनिकेत पॉल, अपिंदर सिंह, अतुल शर्मा, डेमजिलियन टैंगपुआ, दीपक एस, श्रीमती नीलम कुमारी, जतिन सिंह एवं कमल नैन शामिल हैं। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती कल्पना ध्रुव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जगरानी एक्का सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7