सभी ख़बरें
राजनीति

नगर पालिका परिषद खरसिया में संपन्न हुआ नामनिर्दिष्ट पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

नगर पालिका परिषद खरसिया में संपन्न हुआ नामनिर्दिष्ट पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
68 दिन पहले 246 मिनट पढ़ें
नगर पालिका परिषद खरसिया में संपन्न हुआ नामनिर्दिष्ट पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

नगर पालिका परिषद खरसिया में संपन्न हुआ नामनिर्दिष्ट पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह खरसिया। खरसिया के लखीराम ऑडिटोरियम में नगर पालिका परिषद खरसिया के नवनियुक्त नामनिर्दिष्ट पार्षदों (एल्डरमेन) का शपथ ग्रहण समारोह भव्य, और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत नवनियुक्त एल्डरमेनों संजय कुमार अग्रवाल, रतन अग्रवाल, शशिभूषण राठौर, राकेश धृतलहरे एवं सरिता सहिस को मुख्य अतिथि चंद्रपुर छाया विधायक श्रीमति रानी संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव की मुख्य आतिथ्य में रायगढ़ की डिप्टी कलेक्टर प्रभारी एसडीएम खरसिया शिल्पा भगत द्वारा पद सत्यनिष्ठा एवं गोपनीयता की विधिवत शपथ दिलाई गई। शासन द्वारा मनोनीत इन पार्षदों (एल्डरमेन) की नियुक्ति से परिषद की कार्यप्रणाली को नई बौद्धिक और प्रशासनिक मजबूती मिलेगी। नगर विकास में? संजय कुमार अग्रवाल एवं रतन अग्रवाल अपने सुदीर्घ व्यापारिक, वित्तीय और सामाजिक अनुभवों के बल पर ये दोनों एल्डरमेन नगर के राजस्व संवर्धन, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और सुव्यवस्थित आर्थिक व ढांचागत विकास शहरी नियोजन में नीतिगत सुधार लाएंगे जनसमस्या निवारण एवं समन्वय स्थानीय धरातलीय राजनीति और जनसमस्याओं पर गहरी पकड़ रखने वाले शशिभूषण राठौर पार्षदों और आम जनता के बीच सेतु का कार्य करेंगे, जिससे वार्डों के विकास कार्यों की गुणवत्ता और गति में सुधार होगा।अंतिम पायदान पर खड़े वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के प्रतिनिधि के रूप में राकेश धृतलहरे एवं सरिता सहिस सामाजिक उत्थान व लोक कल्याण के लिए दोनों सदस्य शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने में समर्पित रहेंगे। कमल गर्ग ने विकास के प्रति संकल्पबद्धता एवं पूर्वत अतीत का किया स्मरण इस कार्यक्रम के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने अपने 16 माह के विभिन्न विकास कार्य उल्लेख किया उन्होंने नवनियुक्त सदस्यों का परिषद में स्वागत करते हुए कहा, इन अनुभवी और ऊर्जावान साथियों के जुडऩे से खरसिया नगर के चहुंमुखी विकास को एक नई दिशा और गति मिलेगी। ?मुख्य अतिथि श्रीमती रानी संयोगिता सिंह जूदेव ने अपने उद्बोधन में खरसिया की माटी से अपने परिवार के अटूट रिश्ते को याद किया। उन्होंने अपने ससुर, श्रद्धेय स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के खरसिया के प्रति अगाध प्रेम, समर्पण और जन-सरोकारों का भावुक स्मरण किया। उन्होंने नवनियुक्त एल्डरमेनों को बधाई देते हुए आह्वान किया कि वे राजनीतिक सीमाओं से परे उठकर, पूर्ण ईमानदारी और ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के संकल्प के साथ जनसेवा को अपना सर्वोपरि धर्म बनाएं। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने हेतु भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता, गोपाल शर्मा, छाया विधायक महेश साहू, रायगढ़ जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक, उपाध्यक्ष अवध नारायण (बंटी) सोनी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गबेल, नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, महामंत्री मनीष रावलानी, जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल, अशोक अग्रवाल मंडी, समस्त पार्षदगण, नगर के प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ पत्रकार तथा नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग द्वारा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रवाल ने आभार प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10