सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 कांकेर

नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ श्री एम.भार्गव ने संभाला पदभार

नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ श्री एम.भार्गव ने संभाला पदभार

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
69 दिन पहले 263 मिनट पढ़ें
नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ श्री एम.भार्गव ने संभाला पदभार

दंतेवाड़ा, 13 जुलाई 2026। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 बैच (आईएएस) के अधिकारी एम. भार्गव ने आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दंतेवाड़ा का पदभार विधिवत ग्रहण किया। इससे पूर्व वे दुर्ग जिले में सहायक कलेक्टर तथा राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एसडीएम के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की प्रारंभिक जानकारी ली। इस अवसर पर भार्गव ने कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाना जिला पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए ग्रामीण विकास, आजीविका संवर्धन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया। इस दौरान उप संचालक पंचायत तरुण देशमुख सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10