सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

नशे के विरुद्ध कार्यवाही- नशीली दवाओं एवं अवैध शराब बिक्री के मामले में आरोपियों पर अपराध दर्ज

▪️*“अवैध शराब और नशीली दवाओं पर धमतरी पुलिस का शिकंजा -कोतवाली में 590 नशीली गोलियां जब्त”एवं बिरेझर में शराब तस्कर गिरफ्तार* ▪️ *“नशे के कारोबार पर धमतरी पुलिस की सख्ती - दो अलग- अलग मामलों में अवैध शराब, नशीली दवाएं, मोबाइल एवं मोटरसाइकिल जब्त”*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
31 दिन पहले 175 मिनट पढ़ें
 नशे के विरुद्ध कार्यवाही- नशीली दवाओं एवं अवैध शराब बिक्री के मामले में आरोपियों पर अपराध दर्ज

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, नशीले पदार्थों एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एवं थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं चौकी बिरेझर पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में कार्यवाही करते हुए नशीली दवाएं एवं अवैध शराब बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है। ▪️ थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा बस स्टैंड धमतरी के पास नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की सूचना पर कार्यवाही करते हुए प्रियांशु महावर, पिता कृष्णा महावर, उम्र 21 वर्ष, निवासी जालमपुर वार्ड, निवासी धमतरी एवं नरेश सैयाम, पिता रमेश सैयाम, उम्र 30 वर्ष, निवासी अयोध्या चौक, रेलवे स्टेशन के पास, मोहेड़ा पारा, रायपुर को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से NRX Nitrazepam Tablets IP Nitrosun-10 की 59 स्ट्रिप्स में कुल 590 नशीली गोलियां, कीमत 4,720/-रूपये, 02 नग मोबाइल फोन, कीमत 25,000/-रूपये तथा 02 नग मोटरसाइकिल, कीमत 40,000/-रूपये, कुल 69,720/-रूपये का सामान जप्त किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 193/2026, धारा 22(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। ▪️*आरोपियों के नाम*-प्रियांशु महावर, पिता कृष्णा महावर, उम्र 21 वर्ष,निवासी जालमपुर वार्ड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)। (02) नरेश सैयाम, पिता रमेश सैयाम, उम्र 30 वर्ष, निवासी अयोध्या चौक, रेलवे स्टेशन के पास, मोदहा पारा, रायपुर (छ.ग.)। ▪️इसी प्रकार चौकी बिरेझर द्वारा ग्राम चिवरी बाजार चौक के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी रितेश कुमार साहू, पिता ठाकुर राम साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम चिवरी, चौकी बिरेझर को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 20 पौवा देशी शराब, कीमत 2,000/-रूपये एवं बिक्री रकम 300/-रूपये, कुल 2,300/- रूपये का सामान जप्त कर अपराध क्रमांक 265/2026, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। धमतरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, नशीले पदार्थों एवं अन्य मादक गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10