सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 कांकेर

निर्दोष आदिवासियों की रिहाई और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की मांग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने सरकार को घेरा

निर्दोष आदिवासियों की रिहाई और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की मांग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने सरकार को घेरा

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
66 दिन पहले 264 मिनट पढ़ें
निर्दोष आदिवासियों की रिहाई और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की मांग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने सरकार को घेरा

सुकमा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने गुरुवार को प्रेस क्लब सुकमा में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि यदि सरकार सुकमा जिले को नक्सल मुक्त घोषित कर रही है, तो जेलों में नक्सली प्रकरणों में बंद निर्दोष आदिवासियों की भी निष्पक्ष समीक्षा कर उन्हें बिना शर्त रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह मांग लंबे समय से रही है, लेकिन सरकार ने अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की है। इस दौरान आदिवासी नेता वेको हूँगा, हितेंद्र मरकाम, कोसा मरकाम, सुकड़ा, आयतु, भीमा सहित अन्य आदिवासी नेता उपस्थित रहे। हरीश कवासी ने कहा कि हाल ही में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी एवं कोंटा विधायक कवासी लखमा ने भी गृहमंत्री विजय शर्मा के समक्ष निर्दोष आदिवासियों की रिहाई का मुद्दा उठाया है। उन्होंने मांग कि यदि कानूनी प्रक्रिया में बाधाएं हैं तो सरकार विशेष व्यवस्था कर मामलों का शीघ्र निपटारा कराए तथा गरीब परिवारों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि कई परिवार अपने परिजनों को छुड़ाने के लिए जमीन बेचकर वकीलों की फीस भरने को मजबूर हैं, जिससे उन पर आर्थिक और मानसिक संकट बढ़ रहा है। आत्मसमर्पित नक्सलियों के जीवन यापन ईवी रोजगार की रखी मांग कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों के पुनर्वास का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुनर्वास केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को पांच-पांच एकड़ कृषि भूमि, आर्थिक सहायता, आवास तथा उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। आंदोलन के साथ ही रायपुर में मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात हरीश ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही पीड़ित परिवारों के साथ मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी। यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के साथ मिलकर संभाग स्तर पर आंदोलन किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर रायपुर में जनप्रतिनिधियों एवं मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट9