सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

नीरज साहू हत्याकांड मामले में हत्यारा को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग : साहू समाज ने SP धमतरी के नाम ज्ञापन सौंपा,

हत्या की वारदात से सहमा क्षेत्र, साहू बाहुल्य क्षेत्र में हुई घटना से समाज में गहरा आक्रोश

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
59 दिन पहले 263 मिनट पढ़ें
 नीरज साहू हत्याकांड मामले में हत्यारा को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग : साहू समाज ने SP धमतरी के नाम ज्ञापन सौंपा,

मगरलोड। नई खट्टी नारी पुल पर नीरज साहू की हुई निर्मम हत्या के आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए चौकी करेली बड़ी, थाना मगरलोड में ज्ञापन सौंपा।विदित हो 22 जुलाई बुधवार को सरे आम दिनदहाड़े सुबह 9 बजे कुंण्डेल निवासी नीरज साहू की हत्या कर दी गई ।जिससे क्षेत्र में अशांति और गुस्सा का माहौल है। साहू समाज बाहुल्य क्षेत्र में इस घटना से समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। 24 घंटा बीत जाने के बाद भी हत्यारा पुलिस गिरफ्त में नहीं आने से साहू समाज परिक्षेत्र करेली बड़ी ने करेली चौकी पहुंचकर थाना प्रभारी प्रमोद अमलतास को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नीरज साहू के हत्यारा को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए बेहतर पुलिसिंग की आवश्यकता पर बल देते हुए क्षेत्र में पेट्रोलिंग व्यवस्था करने की मांग की गई।ज्ञापन सौंपने वालों में जिला साहू संघ उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू,जिला साहू संगठन पदाधिकारी रेखा साहू ,नेहरू साहू,परिक्षेत्र अध्यक्ष टोमन साहू, जनपद सभापति नंदिनी साहू, संगठन सचिव भूषण साहू, नवदीप साहू सहित परिक्षेत्र साहू समाज बड़ी करेली के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7