सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री टामक ने ली बैंक अधिकारियों की बैठक

नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री टामक ने ली बैंक अधिकारियों की बैठक

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
44 दिन पहले 173 मिनट पढ़ें
नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री टामक ने ली बैंक अधिकारियों की बैठक

नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री टामक ने ली बैंक अधिकारियों की बैठक उत्तर बस्तर कांकेर 07 अगस्त 2026/ आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत की सफल तैयारी एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से जिला न्यायालय कांकेर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार टामक की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंकों से संबंधित न्यायालयों में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम संख्या में निराकृत कराने पर विशेष बल दिया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों में समझौते की संभावना है, उनकी सूची शीघ्र तैयार कर संबंधित न्यायालयों में प्रस्तुत करें, ताकि पक्षकारों को समय पर सूचना एवं नोटिस जारी किए जा सके। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर के सचिव श्रीमती शांति प्रभु जैन सहित राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7