सभी ख़बरें
शिक्षा📍 धमतरी

पेट्रोलिंग के दौरान धमतरी पुलिस यातायात प्रभारी ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को दिया सुरक्षित भविष्य का मंत्र, यातायात नियमों के पालन एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का कराया संकल्प

'जागरूक विद्यार्थी ही सुरक्षित समाज की नींव'-

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
62 दिन पहले 277 मिनट पढ़ें
 पेट्रोलिंग के दौरान धमतरी पुलिस यातायात प्रभारी ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को दिया सुरक्षित भविष्य का मंत्र, यातायात नियमों के पालन एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का कराया संकल्प

धमतरी : पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जन- जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य केवल कानून का पालन कराना ही नहीं, बल्कि समाज विशेषकर युवा पीढ़ी को जागरूक, जिम्मेदार एवं सुरक्षित नागरिक के रूप में तैयार करना भी है। इसी क्रम में नियमित पेट्रोलिंग के दौरान धमतरी पुलिस यातायात प्रभारी एवं उनकी टीम ग्राम डोमा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची,जहां विद्यार्थियों के लिए विशेष यातायात सुरक्षा, नशामुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवादात्मक शैली में चर्चा करते हुए उन्हें कानून का सम्मान करने, अनुशासित जीवन अपनाने एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी उप निरीक्षक खेमराज साहू ने विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की जानकारी देते हुए बताया कि अधिकांश दुर्घटनाएं लापरवाही एवं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ओवरलोडिंग एवं स्टंटबाजी से बचने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि "यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन बचाने के लिए बनाए गए हैं।" इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया गया। शराब, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। उन्हें बताया गया कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है और नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के प्रति भी सचेत किया गया। सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करना, ऑनलाइन गेमिंग एवं डिजिटल फ्रॉड से बचाव के उपाय, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी सरल भाषा में दी गई। धमतरी पुलिस के अधिकारियों ने विद्यार्थियों से कहा कि वे केवल स्वयं नियमों का पालन करने तक सीमित न रहें, बल्कि अपने माता-पिता, भाई-बहनों एवं समाज के अन्य लोगों को भी यातायात सुरक्षा, नशामुक्ति एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को "सुरक्षित यातायात, नशामुक्त जीवन एवं जिम्मेदार नागरिक बनने" का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका सरल एवं व्यवहारिक तरीके से उत्तर दिया गया। विद्यार्थियों ने पुलिस के इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री रामानन्द साहू, समस्त शिक्षकगण, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक खेमराज साहू, आरक्षक राजीव साहू तथा विद्यालय के लगभग 200 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। धमतरी पुलिस का संदेश "सड़क पर अनुशासन, जीवन की सुरक्षा का आधार है। नशे से दूरी ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी तैयारी है। जागरूक युवा ही सुरक्षित, समृद्ध एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण करते हैं।"

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7