सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु 15 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित, मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना

मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) का किया जाएगा गठन, राजनांदगांव जिले में अब तक 3616.2 मिमी वर्षा दर्ज

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
46 दिन पहले 2112 मिनट पढ़ें
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु 15 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित, मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना कक्षा 10वीं के मेरिट विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन के लिए 30 अगस्त तक पोर्टल खुला राजनांदगांव 05 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से प्राप्त मेरिट सूची को छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति पोर्टल के पब्लिक डोमेन में अपलोड कर दिया गया है। कक्षा 12वीं के मेरिट विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने की शर्तों के अनुसार किसी महाविद्यालयीन संस्था में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। वर्तमान में महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया जारी होने के कारण कक्षा 12वीं के मेरिट विद्यार्थियों के पंजीयन के लिए पोर्टल पर पृथक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। कक्षा 10वीं के मेरिट विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल पर 30 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक लिंक उपलब्ध रहेगा। पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करना होगा। मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) का किया जाएगा गठन राजनांदगांव 05 अगस्त 2026। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोडऩे सशक्त एवं प्रभावी चुनावी भागीदारी की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से सभी मतदान केन्द्रों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों सहित अन्य सभी शैक्षणिक संस्थान तथा अन्य शासकीय व अशासकीय संस्थानों में मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) का गठन किया जाएगा। मतदाता साक्षरता क्लब अंतर्गत ईएलसी फ्यूचर वोटर्स में शिक्षक नोडल ऑफिसर होंगे एवं कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी सदस्य होंगे। ईएलसी न्यू वोटर्स में प्रोफेसर व सहायक प्रोफेसर नोडल ऑफिसर होंगे एवं महाविद्यालय स्तर में 18 से 21 वर्ष के विद्यार्थी सदस्य होंगे। ईएलसी चुनाव पाठशाला में बूथ लेबल ऑफिसर नोडल ऑफिसर होंगे एवं मतदान केन्द्र में ग्रामीणों को सदस्य के रूप में सम्मिलित किया जाएगा। ईएलसी वोटर्स अवेयरनेस फोरम में शासकीय-अशासकीय कार्यालय में विभाग प्रमुख व कार्यालय संस्था प्रमुख किसी भी एक अधिकारी या कर्मचारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे एवं कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी सदस्य होंगे। राजनांदगांव जिले में अब तक 3616.2 मिमी वर्षा दर्ज - जिले में आज 33.4 मिमी बारिश हुई राजनांदगांव 05 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 3616.2 मिमी बारिश एवं औसत 33.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 516.1 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 582 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 647.4 मिमी, घुमका तहसील में 327 मिमी, छुरिया तहसील में 455.2 मिमी, कुमरदा तहसील में 607.6 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 480.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब तक सर्वाधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 647.4 मिमी दर्ज की गई है। इसी तरह आज राजनांदगांव जिले के सभी 7 तहसीलों में 33.4 मिमी एवं औसत 4.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ तहसील में 15.5 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 2 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 14.2 मिमी, घुमका तहसील में 1 मिमी, कुमरदा तहसील में 0.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा डोंगरगढ़ तहसील में 15.5 मिमी दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु 15 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित राजनांदगांव 05 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए इच्छुक एवं पात्र बच्चे ऑनलाईन नामांकन व आवेदन 15 अगस्त 2026 तक वेबसाईट https://awards.gov.in पर प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के वेबसाईट www.wcd.nic.in से प्राप्त की जा सकती है। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त बच्चों के बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवाओं, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला, संस्कृति एवं नवाचार क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा वाले बालकों को प्रतिवर्ष प्रोत्साहित करने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया जाता है। प्रत्येक पुरस्कार प्राप्तकर्ता बच्चे को एक पदक, एक लाख रूपए, 10 हजार रूपए मूल्य के पुस्तक वाउचर एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। पुरस्कार हेतु बच्चे की आयु 5 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष से कम होना चाहिए। पुरस्कार हेतु घटना या उपलब्धि आवेदन व नामांकन हेतु जारी तिथि के 2 वर्ष के भीतर होनी चाहिए। आवेदक को पहले किसी भी श्रेणी में उसी पुरस्कार को प्राप्त नहीं किया होना चाहिए। वंदे मातरम् 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 7 से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन राजनांदगांव 05 अगस्त 2026। वंदे मातरम् 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा के साथ) जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, ग्राम पंचायत, विद्यालय, महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हर घर तिरंगा के साथ तिरंगा यात्रा, मशाल रैली एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, विचार गोष्ठी, संगोष्ठी एवं छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुरूप राज्य क्षेत्र के सभी स्कूलों के बैंड द्वारा वंदे मातरम् से संबंधित संगीतमय कार्यक्रम विद्यालय एवं महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी। जिसमें एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाईड की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 14 अगस्त को वंदे मातरम् पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन एवं संध्याकालीन राज्य पुलिस बैंड सार्वजनिक स्थानों पर वंदे मातरम् और देशभक्ति गीतों पर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। सार्वजनिक, निजी भागीदारी के तहत प्रदेश में वंदे मातरम् ऑडियो, वीडियो बूथ स्थापित कर वंदे मातरम् गायन को रिकॉर्ड कर अभियान पोर्टल पर अपलोड करने की सुविधा दी जाएगी। अभियान पोर्टल में वंदे मातरम् की रिकॉर्ड की हुई धुन के साथ गाना की सुविधा उपलब्ध की जाएगी, जिससे नागरिक अपनी आवाज में वंदे मातरम् गाकर अपलोड कर सकेंगे। विशेष आयोजन के तहत 15 अगस्त 2026 को ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन बड़े पैमाने पर किया जाएगा। धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान - संस्था के चयन हेतु 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित राजनांदगांव 05 अगस्त 2026। धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत वन अधिकार अधिनियम 2006 अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधन का संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन योजना के विकास में ग्रामसभा के सहयोग हेतु तकनीकी सहयोग, सीएसओ, स्थानीय संस्था का चयन हेतु 10 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक एवं पात्रता रखने वाली संस्था निर्धारित तिथि तक कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास राजनांदगांव में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10