सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 राजनांदगांव

प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने ग्राम अऊरदा सहित विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने ग्राम अऊरदा सहित विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
52 दिन पहले 265 मिनट पढ़ें
प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने ग्राम अऊरदा सहित विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

राजनांदगांव 30 जुलाई 2026। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अऊरदा में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रभारी मंत्री श्री यादव ने ग्राम अऊरदा में 5 लाख रूपए की लागत से अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, 4 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड तथा 20 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार ग्राम दर्रा में 2 लाख 60 हजार रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा ग्राम रीवागहन में 8 लाख रूपए की लागत से निर्मित प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री यादव ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। उन्होंने ग्राम सिंगपुर में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, ग्राम खपरी के प्राथमिक शाला में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, ग्राम दर्रा एवं ग्राम अऊरदा में नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण तथा ग्राम अऊरदा में व्यावसायिक परिसर निर्माण के लिए 15 लाख रूपए की घोषणा की। प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं तथा सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और गांवों के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी। प्रभारी मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पूरे प्रदेश के लगभग 22 हजार विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक एवं तकनीक आधारित शिक्षा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बच्चों को केवल आधुनिक शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उनमें अच्छे संस्कारों का विकास करना भी है। शिक्षा और संस्कार के समन्वय से ही भविष्य का सशक्त समाज तैयार होगा। इस अवसर पर तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, सभापति श्रीमती किरण बारले, सरपंच श्री अक्षय पटेल, उपसरपंच श्री खेलावन यादव सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11