सभी ख़बरें
मनोरंजन

प्रशासनिक कसावट और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल

प्रशासनिक कसावट और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल राष्ट्रगान के साथ होती है कार्यदिवस की शुरुआत

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
89 दिन पहले 354 मिनट पढ़ें
प्रशासनिक कसावट और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल

प्रशासनिक कसावट और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल राष्ट्रगान के साथ होती है कार्यदिवस की शुरुआत सुकमा/ जिला प्रशासन सुकमा में अनुशासन, समयबद्धता और कार्य के प्रति समर्पण की एक नई और प्रेरक बयार बह रही है। कलेक्टर श्री अमित कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतिदिन की तरह मंगलवार को प्रातः ठीक 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान "जन गण मन" का गायन किया। जिला पंचायत सहित सुकमा के सभी शासकीय कार्यालयों में प्रत्येक कार्यदिवस की शुरुआत इसी देशभक्ति की भावना के साथ की जा रही है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने स्वयं अग्रिम पंक्ति में रहकर कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि राष्ट्रगान से दिन की शुरुआत न केवल कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, बल्कि आम जनता की सेवा के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी सुदृढ़ करती है। विगत 6 महीनों से लगातार चल रही इस अनूठी पहल का सीधा और सकारात्मक असर अब धरातल पर दिखने लगा है। राष्ट्रगान के तुरंत बाद सभी अधिकारी-कर्मचारी एक नई उमंग और अनुशासन के साथ अपने-अपने विभागों की ओर रुख करते हैं। इस व्यवस्था ने दफ्तरों में लेट-लतीफी के कल्चर को पूरी तरह खत्म कर दिया है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में अभूतपूर्व सक्रियता और प्रभावशीलता आई है। सामूहिक राष्ट्रगान की इस गौरवमयी शुरुआत ने सरकारी कार्यालयों के माहौल को अधिक ऊर्जावान और जन-हितैषी बना दिया है। समयबद्धता के साथ-साथ प्रशासन ने पारदर्शिता और आधुनिकता को भी अपना मूल मंत्र बनाया है। राष्ट्रगान के उपरांत सभी अधिकारी-कर्मचारी बायोमैट्रिक अटेंडेंस के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। इसके अलावा, जिला प्रशासन के समस्त कार्यों को 'ई-ऑफिस' प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन और पूरी पारदर्शिता के साथ संपादित किया जा रहा है। सुकमा जिला प्रशासन की यह आधुनिक और अनुशासित कार्यशैली आज अन्य जिलों के लिए भी एक मार्गदर्शक और प्रेरक उदाहरण बनकर उभरी है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10