सभी ख़बरें
राजनीति📍 रायपुर

फेडरेशन की बैठक में कर्मचारी समस्याओं पर मंथन, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर बनी सहमति

फेडरेशन की बैठक में कर्मचारी समस्याओं पर मंथन, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर बनी सहमति

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
45 दिन पहले 183 मिनट पढ़ें
फेडरेशन की बैठक में कर्मचारी समस्याओं पर मंथन, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर बनी सहमति

आरंग। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन इकाई आरंग की बैठक स्थानीय बीआरसी भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में फेडरेशन के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा संबद्ध संगठनों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने कर्मचारी-अधिकारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में आ रही तकनीकी दिक्कतों, शनिवार को सभी शालाओं का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक किए जाने, सेवापुस्तिका एवं पासबुक के नियमित संधारण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी बिंदुओं पर सर्वसम्मति से आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के संयोजक माणिक लाल मिश्रा ने की। इस दौरान सहसंयोजक शैलेन्द्र शुक्ल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार चंद्राकर, शिक्षक संघ के संभागीय सचिव एवं फेडरेशन प्रवक्ता ओंकार प्रसाद वर्मा, संगठन सचिव प्रफुल्ल कुमार मांझी, छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष केशव कुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा, स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धनेश कुमार बघेल, छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के ईश्वर लाल ठाकुर, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार वैष्णव, ब्लासियस मिंज, विक्की करमेले, सुनील पटेल, पीताम्बर दास मानिकपुरी, राजपाल चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक पहल करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10