सभी ख़बरें
राजनीति📍 रायपुर

बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल,,,डगनिया बिजली कार्यालय का किया घेराव

बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल,,,डगनिया बिजली कार्यालय का किया घेराव

R
RsSaini
वरिष्ठ संवाददाता
95 दिन पहले 315 मिनट पढ़ें
बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल,,,डगनिया बिजली कार्यालय का किया घेराव

बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल,,,डगनिया बिजली कार्यालय का किया घेराव रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर द्वारा डगनिया स्थित विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव कर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में की गई वृद्धि, बढ़ती महंगाई तथा पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर राज्य एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एक बार फिर आम जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। इससे आम उपभोक्ताओं, छोटे व्यापारियों एवं किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत कार्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता मुख्य गेट तक पहुंच गए, जहां पुलिस बल द्वारा उन्हें आगे बढ़ने से रोका गया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर के बाहर धरना देते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर जनता को राहत देने में विफल साबित हुई है। एक तरफ पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, दूसरी तरफ बिजली दरों में वृद्धि कर आम परिवारों का मासिक बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया गया है। महंगाई से त्रस्त जनता को राहत देने के बजाय भाजपा सरकार नए-नए आर्थिक बोझ लाद रही है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इस अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। इस प्रदर्शन मे श्रीकुमार शंकर मेनन राजेंद्र पप्पू बंजारे प्रमोद दुबे कुलदीप जुनेजा विकास उपाध्याय आकाश शर्मा एजाज ढेबर प्रमोद चौबे, ज्ञानेश शर्मा, अशोक बानी सुबोध हरितबाल कमलेश मिश्रा, कमलाकांत शुक्ला, प्रवीण साहू, डोमेश्वरी वर्मा, दिलीप चौहान, शिव सिंह ठाकुर शब्बीर खान, सचिन अग्रवाल, जसवीर ढिल्लन, सुशांत डे,दिनेश ठाकुर, देवेंद्र यादव प्रशांत ठेंगड़ी डॉ. अनु राम साहू, सुंदर जोगी,मनोज बंजारे, रितेश त्रिपाठी, इरफान कुरैशी, ,प्रवीण चंद्राकर, दीपक चौबे, अन्य लोगों उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11