सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 कांकेर

बिहान अंतर्गत चार परिवारों के नॉमिनी को मिली बीमित राशि

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत जिला पंचायत सीईओ ने सौंपे चेक

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
76 दिन पहले 233 मिनट पढ़ें
बिहान अंतर्गत चार परिवारों के नॉमिनी को मिली बीमित राशि

उत्तर बस्तर कांकेर, 06 जुलाई 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ी महिलाओं एवं उनके परिजन के मृत्यु होने पर उनके नामांकित सदस्यों को आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की बीमा राशि प्रदान की गई। कांकेर विकासखंड के ग्राम मनकेशरी निवासी भूपेश देवांगन एवं पवन पटेल तथा ग्राम बारदेवरी निवासी रामेश्वरी पटेल एवं तेजसिंग दनेलिया की मृत्यु पश्चात उनके नामांकित परिजनों को उक्त बीमा राशि का चेक प्रदान की गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत पीआरपी एवं एफएलसीआरपी द्वारा तत्काल बीमा दावा तैयार कर बैंक ऑफ इंडिया एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जमा कराया गया। बैंक प्रबंधन ने आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी कर दावा क्लेम उच्च कार्यालय को प्रेषित कर प्रकरण को स्वीकृत कराया गया, तत्पश्चात नॉमिनी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनांतर्गत बीमा राशि प्रदान की गई। बताया गया कि कांकेर विकासखंड में वित्तीय वर्ष 2026-27 अब तक 09 मृतक बीमा दावों का सफलतापूर्वक निपटारा कर संबंधित नॉमिनी को बीमा राशि उपलब्ध कराई गई है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7