बीआईओपी विद्यालय किरंदुल की छात्राओं ने जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में मारी बाजी*
4 छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

किरंदुल: जावांगा गीदम में आयोजित जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में बीआईओपी विद्यालय किरंदुल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग: - पारंपरिक एकल एवं लयात्मक एकल में कु. चित्रा ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। - पारंपरिक एवं लयात्मक युगल में कु. चित्रा ठाकुर एवं कु. वैष्णवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग: - कु. विद्या दुर्गा एवं कु. आराधना तामो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन चारों छात्राओं का चयन अब राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय की प्राचार्या सुश्री के. वसंती ने योग शिक्षिका सुश्री साधना स्थाम तथा विजेता छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



