सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

बैहार मे तीन दिवसीय कबीर सत्संग एवं चौका आरती का आयोजन 20 अगस्त से

बैहार मे तीन दिवसीय कबीर सत्संग एवं चौका आरती का आयोजन 20 अगस्त से

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
32 दिन पहले 153 मिनट पढ़ें
बैहार मे तीन दिवसीय कबीर सत्संग एवं चौका आरती का आयोजन 20 अगस्त से

आरंग। बैहार निवासी मनमोहन गुप्ता के धर्मपत्नी सतलोकि श्रीमती इन्द्राणी गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि के स्मृति अवसर पर वार्ड क्रमांक 16, बैहार आरंग में तीन दिवसीय श्री सद्गुरु कबीर सत्संग प्रवचन एवं चौका आरती का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन सद्गुरु कबीर साहेब तथा पंथ श्री हजूर प्रकाशमुनि नाम साहेब एवं पंथ श्री हजूर उदितमुनि नाम साहेब के आशीर्वाद से आयोजन के तहत 20, 21 एवं 22 अगस्त 2026 को प्रतिदिन शाम 3 बजे से 6 बजे तक सद्गुरु कबीर साहेब के ग्रंथ प्रवचन होंगे। कार्यक्रम के मुख्य प्रवचनकर्ता गुरुगोसाई तुलसीदास साहेब जी (सिंघोरी, बेमेतरा वाले) होंगे। 20 अगस्त, गुरुवार को सुबह 9 बजे से शोभायात्रा, कलश स्थापना एवं निशान पूजा के बाद शाम 3 से 6 बजे तक ग्रंथ प्रवचन होगा। 21 अगस्त, शुक्रवार तथा 22 अगस्त, शनिवार को भी शाम 3 से 6 बजे तक सत्संग एवं ग्रंथ प्रवचन आयोजित किया जाएगा। पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त, रविवार को सुबह 10 बजे से चौका आरती तथा दोपहर 2 बजे से शांति भोज का आयोजन रखा गया है। परिवार जनों ने श्रद्धालुओं और समाजजनों से कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर सत्संग का लाभ लेने तथा पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7