सभी ख़बरें
मनोरंजन📍 धमतरी

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न : एसपी धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस की चप्पे-चप्पे पर रही सतर्क निगरानी,

बेहतर सुरक्षा प्रबंधन और सतर्क पुलिसिंग का दिखा प्रभाव,हजारों श्रद्धालुओं के बीच भगवान जगन्नाथ रथयात्रा रही पूर्णतः सुरक्षित एवं व्यवस्थित,नहीं हुई कोई अप्रिय घटना संकरी एवं चुनौतीपूर्ण मार्ग पर रथयात्रा,धमतरी पुलिस की सुनियोजित भीड़ एवं यातायात व्यवस्था ने सुनिश्चित किया सुरक्षित एवं सफल आयोजन

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
66 दिन पहले 275 मिनट पढ़ें
 भगवान जगन्नाथ रथयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न :  एसपी धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस की चप्पे-चप्पे पर रही सतर्क निगरानी,

धमतरी : पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी जिले में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा पूर्ण श्रद्धा, उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्वक संपन्न हुई। धार्मिक आस्था के इस महापर्व को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। रथयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता को देखते हुए पूरे मार्ग पर पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस, महिला पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा बलों की रणनीतिक तैनाती की गई। विशेष रूप से रथयात्रा का मार्ग शहर की संकरी एवं तंग गलियों से होकर गुजरने के कारण भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था चुनौतीपूर्ण थी, किंतु धमतरी पुलिस की सतर्क योजना, प्रभावी समन्वय एवं लगातार निगरानी के चलते संपूर्ण आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित रहा। लगभग 3000 से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बावजूद रथयात्रा के दौरान चाकूबाजी, जेबतराशी, भगदड़ अथवा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। यातायात व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। धमतरी पुलिस एवं जिला प्रशासन के बेहतर समन्वय, प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सतत मुस्तैदी के कारण धार्मिक आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासित भीड़ प्रबंधन एवं सेवा भाव की मुक्तकंठ से सराहना की। इसी प्रकार कुरूद एवं नगरी अनुभाग में भी संबंधित एसडीओपी के मार्गदर्शन में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जहाँ स्थानीय पुलिस बल द्वारा प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। रथयात्रा ड्यूटी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय,नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चतुर्वेदी, डीएसपी सुश्री मोनिका मरावी,रक्षित निरीक्षक श्री दीपक शर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश जगत, थाना प्रभारी अर्जुनी निरीक्षक चंद्रकांत साहू, उप निरीक्षक खेमराज साहू, श्री आर.के.साहू,श्री बी.आर. सिन्हा,थाना प्रभारी रुद्री सहित सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धमतरी पुलिस आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी प्रत्येक धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजन को इसी प्रकार सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के लिए निरंतर तत्पर रहेगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10