सभी ख़बरें
कृषि📍 धमतरी

मछुआरे की मौत, एनीकट में हुई घटना

धमतरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
50 दिन पहले 292 मिनट पढ़ें
 मछुआरे की मौत, एनीकट में हुई घटना

धमतरी। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है. सिहावा थाना क्षेत्र से तीन अलग-अलग दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं. एक ओर उफनते एनीकट में बहने से एक मछुआरे की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर चौथी कक्षा का 9 वर्षीय छात्र पिछले पांच दिनों से लापता है. इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति के भी लापता होने की सूचना है. इन घटनाओं ने इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. मृत्यु व विपदा जानकारी के मुताबिक, घोटगांव निवासी धनंजय तेता मछली पकड़ने के लिए सेमरा एनीकट गए हुए थे. इसी दौरान अचानक एनीकट का जलस्तर बढ़ गया और रपटे पर पानी का तेज बहाव आ गया. तेज बहाव की चपेट में आने से धनंजय बह गए और उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. दो दिन की मशक्कत के बाद धनंजय का शव बरामद किया गया. वहीं सिरसिदा गांव का रहने वाला चौथी कक्षा का छात्र खेलने के लिए घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. घटना को 5 दिन बीत चुके हैं लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस और प्रशासन उसकी लगातार तलाश कर रहे हैं.

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11