सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

मध्य जोन के सभी थानों में ई-मालखाना प्रणाली प्रारंभ

मध्य जोन के सभी थानों में ई-मालखाना प्रणाली प्रारंभ

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
39 दिन पहले 173 मिनट पढ़ें
मध्य जोन के सभी थानों में ई-मालखाना प्रणाली प्रारंभ

रायपुर। कमिश्नरेट रायपुर में ई-मालखाना प्रणाली की शुरुआत मध्य जोन के थाना कोतवाली से ही की गई थी। इसी क्रम में आज थाना सिविल लाइन में ई-मालखाना का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित कांबले द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीसीपी मध्य जोन श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री विवेक शुक्ला, एसीपी श्री रमाकांत साहू, थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री यामन देवांगन सहित थाना स्टाफ उपस्थित थे थाना सिविल लाइन में ई-मालखाना प्रारंभ होने के साथ ही मध्य जोन के सभी 7 थानों—कोतवाली, मौदहापारा, गोलबाजार, देवेंद्र नगर, गंज, तेलीबांधा एवं सिविल लाइन—में ई-मालखाना प्रणाली प्रारंभ हो गई है। ई-मालखाना प्रणाली के माध्यम से जब्त माल की डिजिटल एंट्री, रिकॉर्ड का व्यवस्थित संधारण, सुरक्षित रख-रखाव एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी। इससे मालखाना प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं कार्यकुशलता को बढ़ावा मिलेगा तथा जब्त संपत्ति के रिकॉर्ड और उसके रख-रखाव की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक बनेगी। मध्य जोन के सभी थानों में ई-मालखाना प्रणाली लागू होने से मालखाना संबंधी कार्यों में मैनुअल प्रक्रिया पर निर्भरता कम होगी तथा जब्त माल की जानकारी एवं रिकॉर्ड को आवश्यकता के अनुसार आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7