सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

महानदी का जलस्तर बढ़ने से निसदा में बाढ़, एसडीआरएफ ने छह लोगों को सुरक्षित निकाला

महानदी का जलस्तर बढ़ने से निसदा में बाढ़, एसडीआरएफ ने छह लोगों को सुरक्षित निकाला

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
51 दिन पहले 193 मिनट पढ़ें
महानदी का जलस्तर बढ़ने से निसदा में बाढ़, एसडीआरएफ ने छह लोगों को सुरक्षित निकाला

आरंग। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसका असर अब नदी किनारे बसे गांवों में दिखाई देने लगा है। आरंग विकासखंड के ग्राम निसदा में महानदी का पानी गांव के भीतर पहुंच जाने से एक परिवार के छह सदस्य बाढ़ के पानी में फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, महानदी का जलस्तर बढ़ने से ग्राम निसदा के निचले इलाकों में पानी भर गया। इसी दौरान एक परिवार बाढ़ के पानी से चारों ओर घिर गया और बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इसकी सूचना ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने तत्काल प्रशासन को दी, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ के जवानों ने नाव और आवश्यक बचाव उपकरणों की सहायता से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने परिवार के सभी छह सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए लोगों में दो बच्चे और दो बुजुर्ग भी शामिल हैं। समय पर राहत दल के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने जारी की सतर्कता की अपील महानदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों और निचले क्षेत्रों पर लगातार निगरानी बनाए रखी है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की ओर न जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। साथ ही लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7