सभी ख़बरें
खेल📍 धमतरी

"मानसून कप सीजन-1"

रूद्री में "मानसून कप सीजन-1" का भव्य शुभारंभ, रंजना साहू ने कहा - खेल से बढ़ेगी युवाओं की प्रतिभा

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
72 दिन पहले 774 मिनट पढ़ें
 "मानसून कप सीजन-1"

धमतरी - जिले के रूद्री स्थित शीतला माता मंदिर परिसर खेल मैदान में शुक्रवार को "मानसून कप सीजन-1" अंतर जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह तीन दिवसीय नाइट टूर्नामेंट का आयोजन रूद्री के युवाओं द्वारा किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर खिलाड़ियों से परिचय लेकर की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। फुटबॉल का पहला मुकाबला कांकेर एवं रायपुर के मध्य खेला गया, जोकि रोमांच से भरपूर रहा।मुख्य अतिथि रंजना साहू ने मंच को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल से ही अनुशासन, एकता और टीम भावना का विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलता है। मैं रूद्री की युवा टीम को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देती हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में रूद्री की ये प्रतियोगिता राज्य स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगी। खेलों से युवा नशे और मोबाइल की लत से दूर रहेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता दिग्विजय सिंह जी कृदत ने की। उन्होंने कहा कि किसान और जवान देश की रीढ़ हैं, आज के दौर में युवाओं को खेल के मैदान से जोड़ना बहुत जरूरी है, इस फुटबॉल प्रतियोगिता से पूरे क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा और नई प्रतिभाएं सामने आएंगी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रूद्री सरपंच श्रीमती लक्ष्मी तरुण बया, जनपद सदस्य श्रीमती अनिता मुकेश यादव, खेल अधिकारी आलोक देव सर, श्री के सदा शिवराव क्षेत्रीय अध्यक्ष बस्तर जोन, श्री गोपाल शर्मा, नितेश कुमार साहू, सुशांत राव, पूर्व जनपद सदस्य जागेंद्र साहू, ललित कुर्रे, दौलत वर्मा, महेंद्र देवांगन, संजू, हरीश साहू, अरविंद देवांगन, यशवंत पटेल, रामेश्वर सिन्हा, सौरभ गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7