सभी ख़बरें
शिक्षा📍 सुकमा

मिशन वात्सल्य की समीक्षा

पात्र बच्चों तक समय पर लाभ पहुंचाने पर कलेक्टर का जोर

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
47 दिन पहले 274 मिनट पढ़ें
मिशन वात्सल्य की समीक्षा

सुकमा/ कलेक्टर श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई, जिसमें मिशन वात्सल्य (एकीकृत बाल संरक्षण योजना) के तहत जिले में संचालित बाल संरक्षण गतिविधियों और योजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड में लंबित प्रकरणों, रिक्त पदों की स्थिति, बाल देखरेख संस्थाओं के निरीक्षण, गुमशुदा बच्चों की खोज, आयु सत्यापन तथा विभिन्न संस्थाओं में रह रहे बच्चों के निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र तैयार करने की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में स्पॉन्सरशिप एवं आफ्टर केयर योजना से लाभान्वित बच्चों की स्थिति, 'बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान' के प्रभावी संचालन तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में पीड़ित बालिकाओं को शासन की विभिन्न सहायता योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही मिशन वात्सल्य के अंतर्गत सीएसआर एवं डीएमएफ मद से बाल संरक्षण कार्यों के लिए वाहन उपलब्ध कराने, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के भवन निर्माण तथा चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में आवश्यक मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी कार्यों पर भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सभी विभागों को बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र बच्चों तक समयबद्ध लाभ पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुन्द ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका ठाकुर, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रीतिश टंडन सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम, समाज कल्याण, सखी वन स्टॉप सेंटर एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12