सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

मुख्यमंत्री से मिला धीवर समाज महासभा का प्रतिनिधिमंडल, बकतरा में भूमि आबंटन पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री से मिला धीवर समाज महासभा का प्रतिनिधिमंडल, बकतरा में भूमि आबंटन पर हुई चर्चा

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
32 दिन पहले 184 मिनट पढ़ें
मुख्यमंत्री से मिला धीवर समाज महासभा का प्रतिनिधिमंडल, बकतरा में भूमि आबंटन पर हुई चर्चा

आरंग । छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने 18 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में मुलाकात की। इस दौरान आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बकतरा में धीवर समाज के प्रादेशिक भवन के लिए भूमि आबंटन की मांग सहित समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष भूमि आबंटन प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने दस्तावेजों का बारीकी से अध्ययन करते हुए मांग पर आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान मछुआ समाज के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं तथा मछली पालन नीति को लेकर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। मुलाकात के दौरान धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब एवं अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी धीवर समाज की भूमि आबंटन संबंधी मांग का समर्थन किया। प्रतिनिधिमंडल में धीवर समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार धीवर, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. लखन लाल धीवर, महासचिव डॉ. रामलाल पेंडरिया, कोषाध्यक्ष पवन धीवर, कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष बसंत निषाद, खेल, शिक्षा एवं संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुशील जलक्षत्री, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष कृष्णा चंपालाल हिरवानी, सहकारिता प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष दिलीप जलक्षत्री, रायपुर परगना अध्यक्ष दीपक धीवर, देवी धीवर एवं सतीश मानु जलक्षत्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष समाज के विकास और मछुआ समुदाय से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा। प्रतिनिधिमंडल ने भूमि आबंटन की प्रक्रिया में शीघ्रता के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10