सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 कांकेर

‘मेरा युवा भारत’ जिला सलाहकार एवं जिला समन्वयक समिति की बैठक संपन्न

युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
69 दिन पहले 226 मिनट पढ़ें
‘मेरा युवा भारत’  जिला सलाहकार एवं जिला समन्वयक समिति की बैठक संपन्न

उत्तर बस्तर कांकेर, 13 जुलाई 2026/ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित ‘मेरा युवा भारत’ जिला कांकेर द्वारा आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सलाहकार एवं जिला समन्वयक समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। मेरा युवा भारत के जिला अधिकारी श्री सुनील कुमार द्वारा जिले में संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। बताया गया कि मेरा युवा भारत का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें नेतृत्व, कौशल, सेवा, रोजगार, खेल, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं व्यक्तित्व विकास के अवसर उपलब्ध कराना है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जिले में निरंतर विभिन्न नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। बैठक में युवा मंडलों के गठन एवं सशक्तिकरण, खेल गतिविधियों के विस्तार, स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम, कौशल विकास प्रशिक्षण, वोकेशनल ट्रेनिंग, सेवा पखवाड़ा, विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग, विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट, विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम, बजट क्विज़, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को शिक्षा, रोजगार, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सेवा एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने की कार्ययोजना पर भी प्रकाश डाला गया। बैठक में यह भी बताया गया कि आने वाले समय में मेरा युवा भारत के तहत जिले में अनेक नवाचारपूर्ण एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनसे युवाओं को नई संभावनाओं, प्रशिक्षण, रोजगारोन्मुखी अवसरों तथा सामाजिक नेतृत्व से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार करना है। बैठक में उपस्थित अधिकारियों से यह भी आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने विभागों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कराने के लिए प्रेरित करें। पोर्टल पर पंजीयन के माध्यम से युवाओं को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, स्वयंसेवी गतिविधियों, रोजगारपरक अवसरों, नेतृत्व विकास कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं, इंटर्नशिप, खेल गतिविधियों तथा अन्य राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में सहभागिता का अवसर प्राप्त होगा। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने मेरा युवा भारत द्वारा जिले में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं अधिक से अधिक युवाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए सक्रिय सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे एवं श्री ए.एस. पैकरा, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी तथा युवा भारत के जिला अधिकारी सुनील कुमार उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7