सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 दुर्ग

मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा, चोरी की केटीएम मोटर सायकल बरामद

मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस व सीएसपी दुर्ग की टीम ने मध्य रात्रि में घेराबंदी कर पकड़ा, चोरी की केटीएम मोटर सायकल बरामद, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
87 दिन पहले 316 मिनट पढ़ें
मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा, चोरी की केटीएम मोटर सायकल बरामद

*प्रार्थी हरि साहू की शिकायत पर ओम नगर, उरला में घर के सामने से चोरी हुई केटीएम मोटर सायकल के मामले में मोहन नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।* *थाना मोहन नगर और सीएसपी दुर्ग की टीम द्वारा लगातार संदेही व चोर की तलाश के दौरान मध्य रात्रि करीब 03:30 बजे मालवीय नगर चौक दुर्ग के पास आरोपी को पकड़ा गया।* *आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पुरानी इस्तेमाली केटीएम मोटर सायकल क्र. CG 07 BY 5301 कीमती करीब 30,000/- रुपये जप्त की गई।* *पूछताछ में आरोपी द्वारा संतोषजनक जवाब न देने एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर उरला से मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।* दिनांक 24.06.2026 को प्रार्थी हरि साहू पिता नंदलाल साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी ओम नगर, उरला गौरा गौरी चौक, थाना मोहन नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह स्टील प्लांट रसमडा में काम करता है. दिनांक 23.06.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे वह अपनी मोटर सायकल केटीएम क्र. CG 07 BY 5301 को अपने घर के पास खड़ा किया था. दिनांक 24.06.2026 की सुबह 07:00 बजे उठकर देखा तो उसकी मोटर सायकल वहां नहीं थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 0441/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था. प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए मोहन नगर पुलिस और सीएसपी दुर्ग की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर चोर की तलाश कर रही थीं. इसी दौरान उसी रात की मध्य रात्रि को पुलिस टीम को मालवीय नगर चौक दुर्ग के पास करीब 03:30 बजे एक संदिग्ध युवक मिला. पूछताछ करने पर वह उचित और स्पष्ट जवाब नहीं दे सका तथा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगा. इसके बाद जब टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने उरला से उक्त केटीएम मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार करते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटर सायकल बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है. घटनास्थल : प्रार्थी के घर सामने ओम नगर, उरला, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग. आरोपी का नाम : यशवंत बंजारे पिता चंदूलाल बंजारे, उम्र 19 वर्ष, निवासी रामनगर, मुक्तिधाम सुपेला, भिलाई, जिला दुर्ग. जप्त सामग्री : मोटर सायकल केटीएम क्र. CG 07 BY 5301 (इंजन नम्बर L-93516623, चेचिस नम्बर MD2JYAXE6LC053237) पुरानी इस्तेमाली कीमती करीब 30,000/- रूपये. सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, आरक्षक खिलेश कुर्रे, आरक्षक अश्वनी यादव एवं आरक्षक सैमुअल की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ही खड़ा करें और हैंडल (लॉक) अवश्य लगाएं. किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या चोरी की सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें. अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी.

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10