सभी ख़बरें
राजनीति📍 धमतरी

मोटर स्टैंड वार्ड गायब नाली की तफ्तीश शुरू करने की कवायद पर पहले दिन ही जुटी एल्डरमैन एवं पूर्व पार्षद

सार्वजनिक अपमानजनक अमर्यादित टिप्पणी से हूं आहत, सच्चाई को लायेंगे सामने -: प्राची सोनी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
69 दिन पहले 264 मिनट पढ़ें
मोटर स्टैंड वार्ड गायब नाली की तफ्तीश शुरू करने की कवायद पर पहले दिन ही जुटी एल्डरमैन एवं पूर्व पार्षद

धमतरी-: मोटर स्टैंड वार्ड में नाली गायब हो जाने की बात पर खूब हो हल्ला तथा हंगामा किया गया था, जिसमें तथाकथित लोगों की भूमिका से दुखी तथा आहत उस वार्ड की पूर्व पार्षद प्राची सोनी द्वारा इस जख्म के बोझ को पिछले 1 वर्ष से दिल में लेकर अंदर ही अंदर घुटन महसूस कर रही थी लेकिन भगवान के घर देर है अंधेर नहीं है का कहावत चरितार्थ होते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 9 के तहत नाम निर्दिष्ट पार्षद के रूप में बीते दिनों मनोनीत किए जाने के पश्चात उनका पहला मिशन रहा कि वे शपथ ग्रहण के एक दिन बधाई अपने साथ हुए और मर्यादित तथा अपमानजनक व्यवहार की वास्तविकता को सामने लाने के लिए निगम दफ्तर पहुंचकर सर्वप्रथम जी नाली की बात की जा रही थी उसे नाली से संबंधित फाइलों एवं संबंधित विभाग के प्रमुख प्रमेश पेदंरिया तथा एकाउंटेंट दीपक शर्मा को स्वत: बुलाकर संज्ञान में लिया जहां पर जिम्मेदार लोगों के कारनामे सामने आते हुए सारी बातें दूध का दूध पानी का पानी हो गया जब पता चला कि जिस नाली की बात की जा रही है उसे नाली के संबंध में किसी प्रकार की कोई भी फाइल नगर निगम के कार्यालय में उपलब्ध नहीं है और ना ही इसके संबंध में किसी भी प्रकार का भुगतान निगम के तत्कालीन या वर्तमान एकाउंट शाखा से एकाउंटेंट यह संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा किया नहीं किया गया है। इस संबंध में एल्डरमैन तथा पूर्व पार्षद प्राची सोनी ने बताया कि उनके कार्यकाल में पुराना मोटर स्टैंड के पीछे कोई नाली निर्माण की बात उनके जानकारी के बगैर रहते हुए स्थल निरीक्षण किया गया था जो की उन्हें पूर्णता अपमानित तथा नीचा दिखाने का कुत्सित प्रयास था जिसकी वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं तथा जिन लोगों को भी उसे नाली के संबंध में आज भी किसी प्रकार का कोई विशेष ज्ञान या अध्ययन है वह उससे संबंधित दस्तावेजी साक्ष्य के साथ उनसे बातचीत कर सकते हैं श्रीमती सोनी ने आगे कहां है कि इस षड्यंत्र में जिन लोगों की भी भूमिका रही है उसे आगे में बेनकाब करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10