सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन

श्रमिकों को दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
31 दिन पहले 154 मिनट पढ़ें
मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन

राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मोबाईल कैम्प के माध्यम से श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा पात्र आवेदक को योजनाओं से लाभान्वित करने आवेदन प्राप्त किए जा रहे है। सहायक श्रमायुक्त ने श्रमिकों से जिले में आयोजित मोबाईल कैम्पों में शामिल होकर नवीन श्रमिक पंजीयन एवं श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। मोबाईल कैम्पों में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। राजनांदगांव शहर के वार्ड क्रमांक 35 लखोली एवं डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम चिददो में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया गया। मोबाईल कैम्पों में कुल 115 श्रमिक शामिल हुए। जिसमें छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत 30 श्रमिकों का नवीन श्रमिक पंजीयन के लिए आवेदन किया गया। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत 3 श्रमिकों का नवीन श्रमिक पंजीयन के लिए आवेदन किया गया। शिविर में 2 श्रमिकों का नवीनीकरण एवं 1 श्रमिक का संशोधन हेतु आवेदन किया गया। ई-श्रम साथी एप के माध्यम से 1 रजिस्ट्रेशन किया गया। शिविर में 20 पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी प्रकार डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम सालिक झिटिया एवं पेण्ड्री, राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम टेड़ेसरा एवं राजनांदगांव शहर के वार्ड क्रमांक 3 मोतीपुर में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 264 श्रमिक शामिल हुए। जिनमें छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत 14 श्रमिकों तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत 24 श्रमिकों का नवीन श्रमिक पंजीयन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। शिविर में 16 नवीनीकरण आवेदन, 1 संशोधन आवेदन, 6 योजना आवेदन, ई-श्रम साथी एप में 2 रजिस्ट्रशन, 30 श्रमिकों का ई-केवाईसी, 10 मजदूरों का जॉब मेचिंग किया गया। शिविर में पंजीकृत 40 श्रमिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10