सभी ख़बरें
सामान्य📍 दंतेवाड़ा

यातायात पुलिस दंतेवाड़ा की बड़ी कार्रवाई: शराब के नशे में ट्रक चला रहा था चालक, कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

*यातायात पुलिस दंतेवाड़ा की बड़ी कार्रवाई: शराब के नशे में ट्रक चला रहा था चालक, कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
10 दिन पहले 93 मिनट पढ़ें
यातायात पुलिस दंतेवाड़ा की बड़ी कार्रवाई: शराब के नशे में ट्रक चला रहा था चालक, कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

*दंतेवाड़ा, 10 सितंबर 2026।* सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दंतेवाड़ा यातायात पुलिस ने शराबी वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में गायत्री चौक पर चेकिंग के दौरान शराब के नशे में ट्रक चलाते एक चालक को पकड़ा गया, जिस पर माननीय न्यायालय ने 10,000 रुपये का अर्थदंड लगाया है। *पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह (भा.पु.से.)* के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार खूँटे तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) नसर उल्लाह सिद्धिकी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा गायत्री चौक में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहनों को रोककर ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की जा रही थी। इसी दौरान *ट्रक क्रमांक CG 07 AU 8181* के चालक *संतोष यादव पिता सुखेन्द्र यादव, उम्र 52 वर्ष, निवासी देवरी, रायपुर* को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाया गया। यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम की *धारा 185* के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां न्यायालय ने चालक पर *₹10,000/- का जुर्माना* लगाया। यातायात पुलिस दंतेवाड़ा ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। नशे में वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। इस कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी निरीक्षक मुकेश ताती, स.उ.नि. जितेंद्र त्रिपाठी, आरक्षक वेद प्रकाश राजपूत, आदित्य कंदोई, कन्हैया लाल सिन्हा सहित अन्य यातायात स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10