सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

यातायात व्यवस्था को लेकर एएसपी सहित पुलिस अधिकारी एवं व्यापारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक

त्योहारी सीजन में सुगम एवं व्यवस्थित यातायात को लेकर पुलिस-व्यापारी संघ में बनी सहमति, प्रमुख यातायात बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा मकई चौक से सदर बाजार होते हुए इतवारी बाजार तक पुलिस अधिकारियों ने की पैदल पेट्रोलिंग, यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
6 दिन पहले 96 मिनट पढ़ें
 यातायात व्यवस्था को लेकर एएसपी सहित पुलिस अधिकारी एवं व्यापारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक

धमतरी : आगामी त्योहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.सी. पटेल एवं डीएसपी साइबर श्री भानू प्रताप चंद्राकर द्वारा व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था, बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाले यातायात दबाव, पार्किंग, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा आमजन एवं व्यापारियों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान व्यापारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संबंध में विभिन्न व्यावहारिक सुझाव पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखे गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस एवं व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने त्योहारी दिनों में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सभी व्यापारियों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। बैठक के पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.सी. पटेल, डीएसपी साइबर श्री भानू प्रताप चंद्राकर सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए मकई चौक से सदर बाजार होते हुए इतवारी बाजार तक पैदल पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान प्रमुख बाजार मार्गों एवं चौक-चौराहों पर यातायात की स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लिया गया तथा भीड़भाड़ एवं यातायात दबाव वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारी अवधि में आम नागरिकों, व्यापारियों एवं बाहर से आने वाले लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बाजार क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल की तैनाती, पेट्रोलिंग एवं यातायात नियंत्रण की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही व्यापारियों से भी अपील की गई कि वे दुकान के सामने अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न होने दें तथा बाजार की सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.सी. पटेल, डीएसपी साइबर श्री भानू प्रताप चंद्राकर, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री राजेश जगत, उनि. के.आर. साहू, कैट जिलाध्यक्ष श्री महेश जसूजा, घड़ी चौक व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद लूनावत, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष श्री ललित बरडिया, घड़ी चौक व्यापारी संघ सचिव श्री राजू पंजवानी,श्री चेतन हिंदुजा,श्री कल्याण मुलवानी, श्री देवा अन्दानी, श्री संजय लुंकड़ सहित अन्य पदाधिकारी, व्यापारीगण एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11