सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त निदेशक डॉ. भाग्यश्री वर्मा की उपस्थिति में जिला एचआईव्ही एड्स नियंत्रण समिति की बैठक संपन्न

राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त निदेशक डॉ. भाग्यश्री वर्मा की उपस्थिति में जिला एचआईव्ही एड्स नियंत्रण समिति की बैठक संपन्न

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
61 दिन पहले 233 मिनट पढ़ें
राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त निदेशक डॉ. भाग्यश्री वर्मा की उपस्थिति में जिला एचआईव्ही एड्स नियंत्रण समिति की बैठक संपन्न

राजनांदगांव 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त निदेशक डॉ. भाग्यश्री वर्मा की उपस्थिति में शासकीय महिला बहुद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र गौरव पथ राजनांदगांव में जिला एचआईव्ही एड्स नियंत्रण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में एचआईव्ही एड्स नियंत्रण के लिए संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने एचआईव्ही एड्स के नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करने कहा। बैठक में एचआईवही एड्स के मरीजों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। सभी आवश्यक ऑनलाईन एन्ट्री को समय-सीमा में पूर्ण करने निर्देशित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने एचआईव्ही पॉजिटीव व्यक्तियों की पहचान के लिए अधिक से अधिक लोगों की एचआईव्ही जांच करने के निर्देश दिए। एचआईव्ही पॉजिटीव व्यक्तियों को समय पर एआरटी उपचार से जोडऩे तथा उपचारत मरीजों का वायरल लोड सप्रेशन सुनिश्चित करने के लिए नियमित फॉलोअप व निगरानी करने कहा गया। बैठक में दिशा टीम के सदस्य श्री आदित्य शुक्ला डॉ. जयंती वर्मा, डॉ. विकास सोनी एवं श्री अंगेश्वर कुमार, जिला नोडल अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार सहित एआरटी, सुरक्षा क्लीनिक, आईसीटीसी परामर्शदाता, एआरटी स्टॉफ नर्स एवं एड्स कार्यक्रम अंतर्गत संचालित एनजीओ के जिला प्रबंधक उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10