सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

राज्य योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की

राज्य योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
70 दिन पहले 223 मिनट पढ़ें
राज्य योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की

राजनांदगांव 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर प्रदेश के समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने विश्राम भवन में जनप्रतिनिधि, संस्थाओं के प्रतिनिधियों, जनसामान्य एवं अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने आयुष विभाग के अधिकारियों से राज्य योग आयोग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योग को दिनचर्या में शामिल करने एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने से नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ होगा। उन्होंने नागरिकों को स्वस्थ रहने के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाने कहा। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक जनमानस को योग से जोडऩे के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने एवं जागरूक करने के निर्देश दिए। इस दौरान श्री राम शर्मा, श्री कोमल सिंह राजपूत, जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा, पतंजलि योग समिति के श्री हेमंत तिवारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, योग एवं आयुष से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11