सभी ख़बरें
राजनीति📍 रायपुर

रायपुर निगम में विशेष सामान्य सभा की बैठक शुरू

मानसून के बीच बुलाई गई इस बैठक में शहर में जलभराव, सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई, सड़क मरम्मत और बारिश के दौरान नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
77 दिन पहले 402 मिनट पढ़ें
रायपुर निगम में विशेष सामान्य सभा की बैठक शुरू

रायपुर। रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक चल रही है। मानसून के बीच बुलाई गई इस बैठक में शहर में जलभराव, सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई, सड़क मरम्मत और बारिश के दौरान नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है। मानसून की पहली बारिश के बाद राजधानी के कई इलाकों में जलभराव, जाम नालों और खराब सफाई व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। इसी को देखते हुए नगर निगम ने विशेष सामान्य सभा बुलाई है। पार्षद अपने-अपने वार्डों की समस्याएं सदन में उठा रहे हैं, जबकि विपक्ष निगम प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। बैठक के दौरान महापौर ने कहा कि यह विशेष सामान्य सभा राजनीति करने के लिए नहीं, बल्कि शहर में जलभराव और मानसून से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकालने के उद्देश्य से बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद अपने-अपने सुझाव रखें, ताकि नागरिकों को बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7