सभी ख़बरें
राजनीति📍 रायपुर

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का सेवा अभियान, मरीजों को फल और जरूरतमंदों को भोजन वितरित

मेकाहारा अस्पताल में कैंसर मरीजों के बीच फल वितरण, रक्तदान शिविर और कुष्ठ बस्तियों में भोजन सेवा के माध्यम से मनाया गया जन्मदिन।

R
R S Saini
वरिष्ठ संवाददाता
93 दिन पहले 294 मिनट पढ़ें
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का सेवा अभियान, मरीजों को फल और जरूरतमंदों को भोजन वितरित

राहुल गांधी के जन्मदिन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया सेवा और समर्पण तहत मेकाहारा कैंसर अस्पताल में मरीजों परिजनों केला,सेप, दूध का किया वितरण रायपुर, 19 जून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से कांग्रेसजनों ने समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के बीच पहुंचकर सेवा भाव का परिचय दिया।आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वयं एनएसयूआई के छात्रों के साथ रक्तदान कर युवा साथियों का मनोबल बढ़ाया । इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया। वहीं, मेकाहारा अस्पताल में उपचाररत कैंसर मरीजों एवं बच्चों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इसके अतिरिक्त, एनएसयूआई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक जीवन सदैव गरीबों, वंचितों, युवाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन को सेवा, सहयोग और जनहित के कार्यों के माध्यम से मना कर उनके विचारों को आम जनमानस तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि देश में सामाजिक न्याय, भाईचारा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी है और कांग्रेस कार्यकर्ता उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज के रक्तदान , भोजन , फल वितरण एवं प्रसादी कार्यक्रम कार्यक्रम में कुलदीप जुनेजा , प्रशांत गोस्वामी , जसबीर ढिल्लों , सुशांत डे, संदीप शर्मा , कमल धृतलहरे , अनिल रायचुरा,संजय वंदे,सुरजीत सिंह , दीपक चौबे , अनिल रायचूरा , संजीव नायडू , महेंद्र सेन , गायानंद, जीवन , बास्तो बेहरा ,हाजरू बानो आदि शामिल थे ।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7