सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

लगातार बारिश से वार्ड-1 की कॉलोनी जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार बारिश से वार्ड-1 की कॉलोनी जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
51 दिन पहले 204 मिनट पढ़ें
लगातार बारिश से वार्ड-1 की कॉलोनी जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

आरंग। क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। आरंग नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-1 स्थित एक कॉलोनी में भारी जलभराव होने से रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी की सड़कें पानी में डूब गई हैं, वहीं कई घरों के सामने पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। लगातार बारिश के चलते कॉलोनी में जगह-जगह पानी जमा हो गया है। जलभराव के कारण बच्चों, विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई है, जिससे लोगों का दैनिक आवागमन बाधित हो रहा है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि बारिश के मौसम में जलभराव की यह समस्या हर वर्ष सामने आती है। इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन को कई बार शिकायत और आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। परिणामस्वरूप इस वर्ष भी लगातार बारिश के बाद पूरी कॉलोनी पानी से घिर गई है और लोगों को जलभराव के बीच से होकर आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। रहवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा नालियों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आगामी दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है तथा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। लगातार हो रही बारिश के कारण वार्ड क्रमांक-1 के अलावा नगर के अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। ऐसे में नगर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7