सभी ख़बरें
खेल📍 रायपुर

विकासखंड स्तरीय शालेय रग्बी एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न, चयनित खिलाड़ी करेंगे जिले में आरंग का प्रतिनिधित्व

विकासखंड स्तरीय शालेय रग्बी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
72 दिन पहले 303 मिनट पढ़ें
विकासखंड स्तरीय शालेय रग्बी एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न, चयनित खिलाड़ी करेंगे जिले में आरंग का प्रतिनिधित्व

आरंग। विकासखंड स्तरीय शालेय बालक एवं बालिका रग्बी तथा ताइक्वांडो प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आरंग विकासखंड के विभिन्न स्कूलों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया, जो आगामी प्रतियोगिता में आरंग विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजकों ने चयनित खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, नियमित अभ्यास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर विकासखंड सहायक खेल अधिकारी अमित चंद्राकर, आरंग युवा एवं खेल संगठन के अध्यक्ष अमन साहू, कार्यक्रम संयोजन सचिव प्रीति साहू एवं जगदीश कुर्रे, व्यायाम शिक्षक ओम केवट, प्रियल साहू, मनप्रीत कौर, हंसराज जलक्षत्री और शशिकांत बांधे उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में आरंग रग्बी फुटबॉल क्लब से दीपा अजगरा, तुलसी सोनवानी, हिमांशू लोधी, शोभा लोधी एवं सोमनाथ लोधी तथा मार्शल आर्ट क्लब से रानी सगरवंशी, नीलम साहू, हिना साहू, रेणुका साहू, सरस्वती, शिवानी और चांदनी सहित सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों एवं अभिभावकों ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण एवं स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें उच्च स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10