सभी ख़बरें
राजनीति📍 रायपुर

वित्तमंत्री ओपी चौधरी CAG रिपोर्ट रखेंगे : मानसून सत्र 2026 का अंतिम दिन आज

मानसून सत्र 2026 का अंतिम दिन आज

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
66 दिन पहले 234 मिनट पढ़ें
वित्तमंत्री ओपी चौधरी CAG रिपोर्ट रखेंगे  : मानसून सत्र 2026 का अंतिम दिन आज

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन है. सदन में आज प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य और अंतिम ढाई घंटे अशासकीय कार्य होंगे. विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी. प्रशनकाल में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दायलदास बघेल जवाब देंगे. वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी CAG की स्थानीय निकायों से संबंधित रिपोर्ट पटल पर रखेंगे. इसके अलावा विधायक गोमती साय, धर्मजीत सिंह और भईयालाल राजवाड़े विभिन्न प्रतिवेदनों को सदन के पटल पर रखेंगे. मानसून सत्र में आज का दिन काफी हंगामेदार होने के आसार हैं. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्र के दूसरे दिन राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसे स्वीकार करते हुए स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने 17 जुलाई को चर्चा करने की घोषणा की थी. राज्य गठन के बाद यह छत्तीसगढ़ विधानसभा में यह दसवां अविश्वास प्रस्ताव है. इससे पहले नौ बार सरकारों के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव बहुमत के आधार पर पारित नहीं हो पाए थे. आज नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सदन में प्रस्ताव रखेंगे.समय और कैलेंडरबता दें कि चौथे दिन विधानसभा में फर्जी ग्रामसभा प्रस्तावों के आधार पर उद्योगों को जमीन आवंटित करने का मुद्दा गूंजा. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सवाल पर मंत्री ओपी चौधरी ने स्वीकार किया कि रायपुर जिले के तिल्दा जनपद के ग्राम अल्दा में ग्रामसभा प्रस्ताव में जालसाजी की शिकायत मिली है. उन्होंने जानकारी दी कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इसके बाद बघेल ने उद्योग का आवंटन निरस्त करने और जिम्मेदार सरपंच-सचिव पर कार्रवाई की मांग की. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन किया था. इसके अलावा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम-2026 पारित किया गया.

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11