सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

विधायक एवं कलेक्टर ने बेवरती-मोहपुर सीसी रोड़ एवं पुलिया का लोकार्पण किया

क्षेत्र के ग्रामीणों को मिली पक्की सड़क की सौगात

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
44 दिन पहले 153 मिनट पढ़ें
विधायक एवं कलेक्टर ने बेवरती-मोहपुर सीसी रोड़ एवं पुलिया का लोकार्पण किया

उत्तर बस्तर कांकेर 07 अगस्त 2026/ कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम एवं कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह ग्राम बेवरती से मुनगाडीह-मोहपुर (2.5 कि.मी.) लंबी सी.सी. रोड एवं पुलिया का लोकार्पण किया। इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र के लगभग आधे दर्जन ग्रामों के ग्रामीणों को आवागमन एवं परिवहन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि यह मार्ग वर्षों से जर्जर होने के कारण पुषवाड़ा, मोहपुर, व्यासकोंगेरा, सिंगारभाट सहित आसपास के अनेक गांवों के नागरिकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ था। विशेषकर बरसात के दिनों में आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता था। क्षेत्रवासियों की इस लंबे समय से चली आ रही समस्या को प्राथमिकता देते हुए सी.सी. रोड एवं पुलिया का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। इस दौरान विधायक श्री नेताम ने ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को अब सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों को प्रतिदिन बड़ा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस दौरान विधायक एवं कलेक्टर ने प्राथमिक शाला नयापारा बेवरती का अवलोकन कर शिक्षकों तथा विद्यार्थियों से रूबरू होकर चर्चा की।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7