शराब-कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में बड़ा एक्शन :
आरोपी रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, तीन साल से था फरार शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटालों से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए EOW ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में ले लिया है।
शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटालों से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए EOW ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में ले लिया है। रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटालों से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए EOW ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में ले लिया है। लंबे समय से जांच एजेंसियों की निगरानी में रहे अग्रवाल पिछले करीब तीन वर्षों से फरार बताए जा रहे थे। रामगोपाल अग्रवाल कांग्रेस संगठन में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा वे नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ED और EOW दोनों ही एजेंसियां उनकी तलाश में जुटी थीं। बेटे से पूछताछ के बीच पहुंचे EOW दफ्तर मिली जानकारी के अनुसार, कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच के सिलसिले में EOW ने रामगोपाल अग्रवाल को समन जारी किया था। इससे पहले मंगलवार को उनके बेटे वैभव अग्रवाल से EOW कार्यालय में कई घंटों तक पूछताछ की गई। इसके अगले ही दिन रामगोपाल अग्रवाल स्वयं EOW कार्यालय पहुंचे, जहां पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। घोटालों के बारे में पूछताछ करेगी एजेंसी बताया जा रहा है कि अब EOW उनसे शराब घोटाले, कोल लेवी मामले और कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत पूछताछ करेगी। इस कार्रवाई को प्रदेश के चर्चित आर्थिक मामलों की जांच में अहम कदम माना जा रहा है।



