शासकीय कार्यालयों में प्री-पेड बिलिंग व्यवस्था एक अगस्त से
शासकीय कार्यालयों में प्री-पेड बिलिंग व्यवस्था एक अगस्त से
उत्तर बस्तर कांकेर 13 जुलाई 2026/राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में प्री-पेड स्मार्ट मीटर की स्थापना कर प्री-पेड बिलिंग की व्यवस्था शुरू की जा रही है, जिसके तहत आगामी 01 अगस्त से दो चरणों में प्री-पेड स्मार्ट मीटर स्थापित किए जाएंगे। आगामी 01 अगस्त से प्रथम चरण के तहत विकासखण्ड (ब्लॉक) एवं उच्च स्तर तक के सभी शासकीय कार्यालयों में बिजली की प्री-पेड व्यवस्था अनिवार्य रूप से शुरू हो जाएगी। इसके बाद द्वितीय चरण में इससे निचले स्तर के कार्यालयों को जोड़ा जाएगा।



