सभी ख़बरें
शिक्षा

शासकीय स्कूल नरहरपुर में चलाया गया स्टॉप डायरिया कैम्पेन

विशेषज्ञों ने दी डायरिया, मलेरिया व मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
45 दिन पहले 262 मिनट पढ़ें
शासकीय स्कूल नरहरपुर में चलाया गया स्टॉप डायरिया कैम्पेन

उत्तर बस्तर कांकेर 06 अगस्त 2026/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय नरहरपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में स्टॉप डायरिया कैंपेन आयोजित किया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को डायरिया सहित वर्षाकाल में फैलने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रभावी उपाय बताए गए। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने शुद्ध पेयजल का उपयोग, ताजा एवं गर्म भोजन का सेवन, नियमित साफ-सफाई, घर के आसपास जलभराव रोकने तथा मच्छरदानी के उपयोग का महत्व समझाया। विद्यार्थियों को बुखार, मलेरिया, उल्टी-दस्त जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराने की सलाह दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को जल संरक्षण और जल गुणवत्ता परीक्षण की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल के महत्व तथा जल गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11