सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

श्री मयंक गुर्जर,पुलिस अधीक्षक सुकमा ने पत्रकार वार्ता में जिले की सुरक्षा एवं विकास कार्यों पर दी विस्तृत जानकारी-

आज पुलिस अधीक्षक सुकमा द्वारा पत्रकार वार्ता में जिले की वर्तमान सुरक्षा स्थिति, विकास कार्यों एवं शासन-प्रशासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
66 दिन पहले 183 मिनट पढ़ें
श्री मयंक गुर्जर,पुलिस अधीक्षक सुकमा ने पत्रकार वार्ता में जिले की सुरक्षा एवं विकास कार्यों पर दी विस्तृत जानकारी-

सुकमा : पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा बलों एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से जिले में शांति एवं विकास का वातावरण लगातार सुदृढ़ हो रहा है। दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत एवं मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने, सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने, युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने तथा साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की सतत उपस्थिति, जनसहयोग एवं शासन की विकासोन्मुखी योजनाओं के प्रभाव से आम नागरिकों का विश्वास बढाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि शांति और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं तथा दोनों के लिए प्रशासन और जनता की सहभागिता आवश्यक है। पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा जिले की सुरक्षा व्यवस्था, विकास कार्यों, जनसुविधाओं तथा पुलिस की आगामी कार्ययोजना से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका पुलिस अधीक्षक ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। अंत में पुलिस अधीक्षक ने मीडिया की रचनात्मक भूमिका की सराहना करते हुए आम नागरिकों से पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने, कानून का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट9