सभी ख़बरें
शिक्षा📍 कांकेर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में 686 युवाओं ने लिया भाग, 76 का अंतिम साक्षात्कार के लिए चयन

15 निजी नियोजकों द्वारा 1149 रिक्तियों पर भर्ती, 348 युवाओं का प्राथमिक चयन

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
8 दिन पहले 124 मिनट पढ़ें
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में 686 युवाओं ने लिया भाग, 76 का अंतिम साक्षात्कार के लिए चयन

उत्तर बस्तर कांकेर, 11 सितम्बर 2026/ जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला प्रशासन द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज, गोविंदपुर कांकेर में एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री आशाराम नेताम उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री आशाराम नेताम ने कहा कि संभाग स्तरीय रोजगार मेले का युवाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय युवाओं को परिवार के सदस्य की तरह आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। युवाओं को उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाते हुए आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर जाकर कार्य करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले के किसान परिवारों से आने वाले अनेक युवा बेहतर भविष्य के सपने लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं। रोजगार मेला ऐसे युवाओं के सपनों को साकार करने और उन्हें रोजगार से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अच्छी संगति में रहकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने का आह्वान किया। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 15 नियोजकों द्वारा कुल 1149 रिक्तियों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। रोजगार मेले के लिए 1438 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था, जिसमें से 686 युवा उपस्थित हुए। रोजगार मेले में शामिल युवाओं का नियोजकों द्वारा प्राथमिक स्तर पर साक्षात्कार लिया गया। इनमें से 348 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया है। चयनित युवाओं को अंतिम साक्षात्कार के लिए एक सप्ताह के भीतर फोन के माध्यम से सूचना दी जाएगी। वहीं 76 युवाओं का अंतिम साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है। कार्यक्रम को श्री महेश जैन ने भी संबोधित किया और युवाओं को रोजगार के उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डीडी पंचायत, डीपीएसओ, जिला रोजगार अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में रोजगार के इच्छुक युवा उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11