सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

सफलता की कहानी : जानकी बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, तीन एकड़ जमीन से 40 लाख रूपए का कृषि उद्यम

जानकी बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, तीन एकड़ जमीन से 40 लाख रूपए का कृषि उद्यम

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
19 दिन पहले 173 मिनट पढ़ें
सफलता की कहानी  : जानकी बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, तीन एकड़ जमीन से 40 लाख रूपए का   कृषि उद्यम

उत्तर बस्तर कांकेर, 01 सितम्बर 2026/ विकासखंड कांकेर के ग्राम कान्हारपुरी की 57 वर्षीय महिला कृषक श्रीमती जानकी बाई नायक ने अपनी महज तीन एकड़ कृषि भूमि को सफलता की सीमा नहीं बनने दिया। कृषि यंत्रीकरण को अवसर में बदलते हुए उन्होंने वर्ष 2025-26 में कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन योजना के तहत लगभग 40 लाख रुपए की लागत से फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किया, जिसमें ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, सीडड्रिल, कल्टीवेटर और स्प्रेयर सहित आधुनिक कृषि यंत्र शामिल हैं, जिन्हें आसपास के किसानों को किराये पर दिया जाता है। इसके लिए उन्होंने 35 लाख रुपए का बैंक ऋण लिया, जिसमें 14 लाख रुपए का विभागीय अनुदान प्राप्त हुआ। श्रीमती जानकीबाई ने बताया कि उनके फार्म मशीनरी बैंक से अब तक 145 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। कृषि यंत्र किराये पर उपलब्ध कराने से उन्हें लगभग 20 लाख रुपए की आय प्राप्त हुई, जिसमें खर्च के बाद 09 लाख 25 हजार रुपए शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ, इससे उन्होंने ऋण की दो किस्त में 06 लाख 50 हजार रुपए जमा किए हैं तथा प्राप्त आमदनी से ट्रॉली खरीदने के साथ गृह निर्माण एवं पारिवारिक जरूरतों में भी राशि का उपयोग किया गया। अपनी सफलता से उत्साहित श्रीमती जानकी बाई ने कहा कि सीमित जमीन से भी सफलता हासिल की जा सकती है। शासन का सहयोग एवं सही सोच और आधुनिक तकनीक के सहारे खेती को लाभकारी उद्यम में बदला जा सकता है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7