सभी ख़बरें
बिज़नेस📍 रायपुर

समोदा में जब्त 35.05 मीट्रिक टन खाद की नीलामी टली, किसानों ने किया चक्काजाम

नीलामी स्थगित होने से भड़के किसान, समोदा-लवन मार्ग पर लगा जाम; प्रशासन के समझाने पर खुला रास्ता

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
45 दिन पहले 194 मिनट पढ़ें
समोदा में जब्त 35.05 मीट्रिक टन खाद की नीलामी टली, किसानों ने किया चक्काजाम

आरंग। विकासखंड आरंग के ग्राम समोदा स्थित मेसर्स महानदी बीज भंडार में जब्त 35.05 मीट्रिक टन उर्वरक की प्रस्तावित लोक नीलामी गुरुवार को स्थगित होने पर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। नीलामी की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने विरोध स्वरूप समोदा-लवन मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, नीलामी की सूचना मिलने पर समोदा सहित आसपास के कई गांवों से सैकड़ों किसान खरीफ सीजन के लिए खाद खरीदने पहुंचे थे। मौके पर पहुंचने के बाद जब उन्हें नीलामी स्थगित होने की जानकारी मिली तो किसानों ने नाराजगी जताते हुए सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। आरंग थाना प्रभारी सहित पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा किसानों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने आंदोलन समाप्त किया, जिसके बाद यातायात पुनः सामान्य हो सका। समोदा के नायब तहसीलदार टोमन मनहरे ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार गुरुवार को जब्त खाद की लोक नीलामी प्रस्तावित थी, लेकिन उसी दिन कलेक्टर की बैठक होने के कारण संबंधित अधिकारी बैठक में व्यस्त रहे। इसी वजह से नीलामी को अगले दिन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। उन्होंने कहा कि नीलामी स्थगित होने की सूचना से किसान नाराज हो गए थे, लेकिन समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त कर दिया गया और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। खरीफ सीजन के दौरान खाद की बढ़ती मांग के बीच नीलामी स्थगित होने से किसानों में नाराजगी देखी गई। अब किसानों की निगाहें प्रशासन द्वारा घोषित नई नीलामी तिथि पर टिकी हुई हैं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7