सभी ख़बरें
शिक्षा

सरस्वती साइकिल योजना: कुआकोंडा में 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

सरस्वती साइकिल योजना: कुआकोंडा में 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
61 दिन पहले 233 मिनट पढ़ें
सरस्वती साइकिल योजना: कुआकोंडा में 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

किरंदुल।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत विकासखंड कुआकोंडा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 140 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चैतराम अटामी थे।विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी,अरविंद कुंजाम,जनपद पंचायत अध्यक्ष सुकालू मुड़ामी एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका सुमित भदौरिया उपस्थित रहें।अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह योजना बालिका शिक्षा को नई गति देने के साथ-साथ विद्यालय तक उनकी सुगम पहुँच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन की विभिन्न छात्र हितैषी योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित करना हैं।उन्होंने छात्राओं से नियमित विद्यालय आने, अनुशासित रहकर अध्ययन करने तथा उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने का आह्वान किया।मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में छात्राओं से कहा कि साइकिल का सदुपयोग करें और शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति मानें। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटियाँ परिवार, समाज एवं राष्ट्र के विकास की आधारशिला हैं।कार्यक्रम में एसएमडीसी अध्यक्ष,शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहें।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10