सभी ख़बरें
मनोरंजन📍 जगदलपुर

साइंस पार्क भ्रमण से विज्ञान के सिद्धांतों को समझीं छात्राएं

साइंस पार्क और वीआर लैब ने बढ़ाई छात्राओं की वैज्ञानिक सोच

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
68 दिन पहले 283 मिनट पढ़ें
साइंस पार्क भ्रमण से विज्ञान के सिद्धांतों को समझीं छात्राएं

सुकमा/ बालिका आवासीय विद्यालय (पोटाकेबिन) कुम्हाररास की 40 छात्राओं ने मंगलवार को साइंस पार्क का शैक्षणिक भ्रमण कर विज्ञान के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप में समझा। छात्राओं ने ऊर्जा, न्यूटन के तृतीय नियम, दर्पण, लोलक, घर्षण, गुरुत्वाकर्षण, अपकेंद्रीय बल सहित विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों का अवलोकन किया और स्वयं प्रयोग कर उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों को जाना। अब तक पुस्तकों में पढ़े गए विषयों को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर मिलने से छात्राओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, रुचि और सीखने का उत्साह और बढ़ गया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने अत्याधुनिक एआर/वीआर लैब का भी अवलोकन किया, जहां वर्चुअल रियलिटी हेडसेट के माध्यम से पदार्थ के प्रकार, कोशिकाओं की कार्यप्रणाली, ईंधन के प्रकार, गैस एवं पेट्रोलियम तथा विश्व धरोहर स्थलों जैसे विषयों पर रोचक शैक्षणिक वीडियो प्रदर्शित किए गए। आधुनिक तकनीक आधारित इस शिक्षण पद्धति ने जटिल विषयों को सरल और सहज ढंग से समझने में मदद की, जिससे छात्राओं की विषय के प्रति समझ और अधिगम क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। शैक्षणिक भ्रमण के अंतिम चरण में छात्राओं ने जिला कार्यालय का भ्रमण कर प्रशासनिक व्यवस्था को निकट से जाना। इस दौरान उन्हें विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक पद संरचना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विज्ञान, तकनीक और प्रशासन से जुड़े इस शैक्षणिक भ्रमण ने छात्राओं के ज्ञान, आत्मविश्वास और व्यावहारिक समझ को समृद्ध करते हुए उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7